Ambedkarnagar

Mar 13 2024, 16:07

सिरदर्द बने चोरों पर कसा शिकंजा,पुलिस ने बिछाया जाल

अंबेडकर नगर।बीते दिनों बीआरसी में हुई चोरी का राजफाश करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर न केवल दो शातिर चोरों को पकड़ लिया बल्कि उनके कब्जे से कई सीपीयू समेत कंप्यूटर का तमाम सामान बरामद करने में सफलता पाई है।

पुलिस के दावे के अनुसार जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मौर्य के निर्देशन और कोतवाल दर्शन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमालपुर चौराहे के पहले ही तब गिरफ्तार कर लिया जब वह बोलेरों में चोरी का सामान लेकर आ रहे थे।

बोलेरो चालक की पहचान अंबेश कुमार पुत्र जगदंबा निवासी दुधई थाना कटका तथा दूसरे युवक की पहचान अंकित गौतम निवासी दुधई थाना कटका के रूप में हुई।

गिरफ्तार किए गए युवकों के कब्जे से तीन मॉनिटर,तीन सीपीयू,दो यूपीएस,दो कीबोर्ड, एक माउस, एक एलइडी टीवी, दो मोबाइल और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई।

गिरफ्तार करने वाली जलालपुर कोतवाली की पुलिस टीम में उप निरीक्षक सचिव कुमार मौर्य,हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह,रोहित सिंह,जितेंद्र शामिल रहे।

Ambedkarnagar

Mar 13 2024, 16:06

अंबेडकर नगर के लाल को मिला सम्मान,लोगों में हर्ष

अंबेडकर नगर।हिंदी साहित्य की सेवा और मंच संचालन के लिए,अम्बेडकर नगर के लाल विख्यात कवि डॉक्टर तारकेश्वर मिश्रा जिज्ञासु को मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 55 विशिष्ट लोगों के साथ सम्मानित किए जाने से प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।

काशी के रामकटोरा स्थित महामना मालवीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अंबेडकर नगर के सुविख्यात कवि और मंच संचालक डॉ तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए विद्यासागर मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजेंद्र विजयानंद, विक्रमशिला के कुलपति डॉ संभाजी राजाराम बाविस्कर, काशी सेवासमिति सभापति डॉ रामअवतार पांडेय जैसे ख्यातिलब्ध व्यक्तियों की उपस्थिति में अंबेडकर नगर के लाल को सम्मान मिलने पर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।कवि और मंच संचालक को बधाइयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

Ambedkarnagar

Mar 10 2024, 16:33

जब डीएम पहुंचे महिला उद्यमी के द्वार,बढ़ाया हौसला

अंबेडकर नगर।महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा।प्रशासन एवम सरकार के स्तर पर कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के साथ साथ अधिकारियों द्वारा समस्याओं के फीडबैक के साथ साथ हौसला अफजाई भी की जा रही है।इसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक उद्यम के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबन का संदेश देने वाली महिला उद्यमी रीता से मिलकर जिलाधिकारी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।

डीएम अविनाश सिंह द्वारा जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव का दौरा कर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तेल निकालने वाली मशीन का संचालन करने तथा तेल निकाल कर उसका विक्रय करने की प्रक्रिया को समझा गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं के लिए 1 लीटर तेल खरीदते हुए उसका मूल्य संचालिका को दिया गया। स्वयं सहायता समूह की अन्य महिलाओं से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा उनकी समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह, स्वयंसहायता समूह की अध्यक्षा प्रियंका, सचिव रीना, ग्राम प्रधान राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Ambedkarnagar

Mar 08 2024, 16:59

जियारत करने आई गैर प्रांत की जायरीन से रेप..पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

अंबेडकर नगर।विश्व विख्यात दरगाह में झाड़ फूंक की आड़ में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र प्रांत से अपने सास – ससुर व पति के साथ किछौछा स्थित मखदूम अशरफ दरगाह जियारत करने आयी 22 वर्षीय महिला जायरीन के साथ दरगाह स्थित एक खानकाह में झाड़ फूंक के बहाने 50 वर्षीय सैय्यद मोहम्मद अशरफ पुत्र इनाम अशरफ ने बलात्कार किया तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताने के साथ बसखारी थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध बंधक बनाकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वेन्द्र अस्थाना कांस्टेबल रविकांत,कृष्णकांत ठाकुर, रणधीर सिंह शामिल रहे।

Ambedkarnagar

Mar 07 2024, 17:16

जनपद आगमन पर भाजपा प्रत्याशी का जबरदस्त स्वागत,रोड शो में उमड़ा हुजूम

अंबेडकर नगर।भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषणा के बाद सांसद रितेश पांडे का जनपद की सीमा में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।जनपद की सीमा में प्रवेश के बाद से जगह जगह से गुजर रहे काफिले के साथ उमड़े लोगों के हुजूम का वरिष्ठ भाजपा नेताओं,मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

शिवबाबा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय ने जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ,लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू समेत वरिष्ठ पदाधिकारियो और समर्थकों की बड़ी संख्या के साथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि

पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व विधायक सुभाष राय,विधानसभा संयोजक अनंत राम मिश्र, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बबलु,संजीव मिश्र,कद्दावर नेता कृष्ण कुमार पांडेय,जलालपुर मंडल अध्यक्ष देवेश मिश्र,मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, रविंदर भारती ,सुनील गुप्त,राजाराम मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस दौरान मौजूद रहे।

Ambedkarnagar

Mar 07 2024, 15:22

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मनाई गई खुशियां

अंबेडकर नगर।नेशनल एकेडमी ऑफ़ रुडसेटी बेंगलुरु के निर्देशानुसार समावेशन को प्रेरित करें थीम के तहत महिला दिवस उत्सव मनाने की कड़ी में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षित करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बड़ौदा आरसेटी अम्बेडकरनगर के भियांव ब्लॉक में चल रहे जनरल ई.डी.पी. बैच में वन ब्लॉक वन उत्पाद के तहत भरुआ मिर्च का प्रशिक्षण 35 महिला प्रशिक्षुओं को दिया गया। समापन समारोह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डी सी एन आर एल एम श्री भूपेन्द्र सिंह, बी.डी.ओ.अंजलि भारतीय उपस्थित रही।

अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सफल महिला उद्यमी सुनैना ने सभी प्रशिक्षुओं को व्यवसाय के वारीकियों के बारे में बताया एवम उनका मनोबल बढ़ाया।

इस मौके पर आरसेटी निदेशक राजेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवम जनरल ई.डी.पी. प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय सलाहकार रमाकान्त सिंह, फैकल्टी प्रिया सिंह, कार्यालय सहायक शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Ambedkarnagar

Feb 28 2024, 16:30

पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी,तराशेंगे प्रतिभाएं

अंबेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव को अंबेडकर नगर जिला तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रशंसकों और समर्थको ने हर्ष व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व अपर मुख्य सचिव गृह और मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी के निर्देशन में जनपद अम्बेडकर नगर में तीरंदाजी संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी की संस्तुति पर राम प्रकाश यादव को तीरंदाजी संघ का जिलाध्यक्ष, विकास मोदनवाल को जिला सचिव, मानिक चन्द्र सोनी को जिला कोषाध्यक्ष तथा अमर नाथ सिंह, प्रवीण दूबे, राजेन्द्र सिंह, सुधाकर मिश्रा को समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव जनपद में तीरंदाजी संवर्ग में नयी प्रतिभाओं के उन्नयन में एक रोड मैप के साथ इस खेल का विकास करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है भगवान राम लेकर पृथ्वीराज चौहान तक सबको इसमें महारत हासिल रही है।

इस खेल से युवाओं में एकाग्रता का विकास करने के साथ ही अपने काम के प्रति निपुणता भी बढ़ती है।

Ambedkarnagar

Feb 28 2024, 16:02

रणनीतिक बैठक में जिला उपाध्यक्ष ने कसे संगठन के पेंच

अंबेडकर नगर।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की बैठक नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एंव नगर प्रभारी रमेश गुप्त ने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा किया। उन्होंने लाभार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क स्थापित करने और मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर सरकार के नीति को जन जन तक पहुंचाना है। तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर विस्तारक घनेश मिश्र, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,डेविड गोरे, शीतल सोनी, त्रिभुवन प्रसाद, नगर मंत्री अमित गुप्ता, मनोज पांडे, सतनाम सिंह, रोशन सोनकर, मोर्चो के अध्यक्ष प्रेमचन्द,आशीष सोनी,शक्ति केन्द्र प्रमुख विनोद कुमार, बबलू त्रिपाठी, विनय मिश्र,अविनाश गुप्ता, गौरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ambedkarnagar

Feb 28 2024, 16:00

डीएम की पहल लाई रंग,गौ संरक्षण को लेकर जारी हुई धनराशि

अंबेडकर नगर।गौशालाओं की स्थिति सुधारने की सरकार की मंशा के अनुरूप गौसंरक्षण हेतु शासन से 80 लाख रुपए की धनराशि गौशालाओं के हालात सुधारने और राशन की सुविधाओं में विस्तार हेतु स्वीकृत हुई है।

डीएम अविनाश सिंह के प्रयास से वित्तीय वर्ष 2023 -24 में गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना योजना अन्तर्गत शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।शासन द्वारा प्रदेश में कुल 11 गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें जनपद अंबेडकर नगर के तहसील अकबरपुर, ग्राम सस्पना में गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना किए जाने हेतु जनपद अंबेडकर नगर को 80 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है ।

Ambedkarnagar

Feb 27 2024, 14:30

नाजायज असलहे और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित गिरफ्तार

अंबेडकर नगर।चोरी की मोटर साइकिल और चाकू समेत थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस के दावे के अनुसार उप निरीक्षक अदील अहमद के नेतृत्व में टांडा कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बभनजोतिया चौराहे से शंभूनाथ पुत्र स्व राम लुटावन निवासी प्यारेपुर मुबारक पुर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।उसके पास से नाजायज चाकू भी बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव, कांस्टेबल राजेश गौतम, कांस्टेबल अमित तिवारी शामिल रहे।